विवान कपूर ने दिलाया राजस्थान को राष्ट्रीय खेलों में पहला गोल्ड

खेलपथ संवाद अहमदाबाद। जयपुर। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विवान कपूर ने गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान को पहली बार सोने की चमक दिखा दी। विवान ने पुरुषों की क्ले पिजन ट्रेप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। विवान ने पंजाब के जोरावर सिंह संधु को 31-26 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वहीं सर्विसेज के बलभद्र तरासिया ने हरियाणा के भवनेश मेंदीरत्ता को 20-10 से हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।   विवान कपूर रैंकिंग राउ.......

एमपी की शूटर नीरू ने साधा स्वर्णिम निशाना

तैराकी में अद्वैत पागे ने जीता रजत पदक खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश के तैराक अद्वैत पागे का शानदार प्रदर्शन जारी है। अद्वैत ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीता। शूटिंग के महिला वर्ग के ट्रैप इवेंट में नीरू ने स्‍वर्ण पदक जीता। मलखम्ब टीम ने भी स्‍वर्णिम सफलता हासिल की है। महिला हॉकी टीम ने उड़ीसा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सॉफ्टबाल टेनिस में मध्य प्रदेश ने सेमीफाइ.......

हरियाणा के तीरंदाजों ने जीते पांच स्वर्ण पदक

गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर राज्य के नाम नई-नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब जीता है। टीम ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इससे पहले हरियाणा नेटबॉल खेल में ओवरऑल चैम्पियन बन चुक.......

पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में जमाई धाक

वेटलिफ्टर पूनम यादव और बीएन ऊषा ने जीते रजत पदक खेलपथ संवाद गोरखपुर। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एनईआर के दो खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तर प्रदेश की टीम ने कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग में दो एनईआर के खिलाड़ियों ने दो रजत और कुश्ती में एक कांस्य पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्.......

अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव को मिलेगा लाइफ टाइम अवॉर्ड

32 खिलाड़ी होंगे नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से सम्मानित खेलपथ संवाद भोपाल। पैरा ओलम्पियन प्राची यादव, विजय कुमार यादव राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता, यश दुबे रणजी ट्रॉफी चैम्पियन क्रिकेटर, प्रियांशी प्रजापति कुश्ती, प्रज्ञा सिंह तलवारबाजी, खुशी सिंह बॉक्सिंग, माजिद खान कराते, इशिका शाह स्नूकर, पहल खराड़कर टेनिस सहित क.......

सोनभद्र के रामबाबू ने राष्ट्रीय खेलों में बनाया रिकॉर्ड

मनरेगा में मजदूरी करने वाला उत्तर प्रदेश का जांबाज  35 किलोमीटर पैदल चाल में जीता स्वर्ण मां आज भी चार किलोमीटर पैदल चलकर पानी लेने जाती है खेलपथ संवाद अहमदाबाद। प्रतिभा किसी भी घर में जन्म ले सकती है। वह गरीब-अमीर नहीं देखती। कुछ ऐसा ही देखने को मिला गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के दौरान। जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी रामबाबू ने 35 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय .......

नेटबॉल में हरियाणा ओवरऑल चैम्पियन

राष्ट्रीय खेलः तीरंदाजी में ऋषभ का गोल्ड पर निशाना खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी के इंडिविजुअल कंपाउंड राउंड में हरियाणा के ऋषभ यादव ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के खिलाड़ी गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुश्ती के अलावा अन्य खेलों में भी यहां के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं। नेटबॉल में हरियाणा ओवरऑल चैम्पियन बना है। लड़कों व लड़कियों की टीमों ने सर्वश्रेष्.......

जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट में जी.एल. बजाज के छात्र-छात्राओं ने जमाई धाक

शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित 19 पदक जीते खेलपथ संवाद मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के छात्र-छात्राएं शिक्षा ही नहीं खेलों में भी किसी से कम नहीं हैं। हाल ही डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2022-23 में जी.एल. बजाज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते .......

इंदौर के तैराक अद्वैत पागे ने एमपी को दिलाया स्वर्ण

दुर्गा महाष्टमी को मध्य प्रदेश की बेटियों का शानदार प्रदर्शन राष्ट्रीय खेलों में किराए की स्वप्ना बर्मन ने फिर जीता स्वर्ण खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में खेले जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन मध्य प्रदेश की बेटियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मेडल सूची में प्रदेश को 11वें स्थान पर पहुंचाया।सोमवार को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक समेत कुल नौ पदक जीते। दुर्गा महाष्टमी के मौके पर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों .......

काशी की बेटियों ने गुजरात में लहराया परचम

वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा को गोल्ड तो पूनम की चांदी खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में काशी की बेटियों ने वेटलिफ्टिंग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडेय ने जीता 87 किलोग्राम वजन वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। पूर्णिमा पांडेय राष्ट्रमंडल खेलों की भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इससे पहले काशी की ही एक अन्य बेटी पूनम यादव भी वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर अपनी.......